{"_id":"5c364095bdec2257114a9eaa","slug":"61547059349-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजग रह कर महिलाएं कर सकती है अपनी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजग रह कर महिलाएं कर सकती है अपनी सुरक्षा
Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स के तहत नारी सजगता संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को फरिहां रेलवे क्रासिंग स्थित मनराजी देवी स्मारक इंटरमीडिएट कालेज पर किया गया। जिसमें 967 छात्र और छात्राओं ने नारियों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहना बहुत जरूरी है। जब महिलाएं सजग रहेंगी तो निश्चित तौर पर वे सुरक्षित भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर लगाम तभी लग सकता है जब महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा को लेकर आगे आए और शासन-प्रशासन से व्यवस्था की मांग उठाने के साथ ही अपने परिवार के बच्चों को भी इस अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
चौकी प्रभारी फरिहां माखन सिंह ने कहा कि सजगता ही महिलाओं का अपनी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा हथियार है। जब महिलाएं सजग रहेंगी तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास बढ़ा होने पर निश्चित तौर पर कोई उनके साथ गलत करने की सोच नहीं सकेगा। बच्चों से कहा कि नारी का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। नारी के सम्मान में ही हमारा और समाज का सम्मान है। निजामाबाद थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार यादव ने कहा कि समाज में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान मिला है। यदि हम महिलाओं का सम्मान करते है तो ही समाज का विकास हो सकता है।