फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा का बदला गया केंद्र

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा का बदला गया केंद्र

Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा का बदला गया केंद्र
आजमगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा इस बार जनपद में 18 नवंबर को आयोजित होनी है। इसी दिन टीईटी परीक्षा होने के कारण परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। अब 18 नवंबर को ही शांति सुदामा स्मारक पीजी कालेज अमौड़ा में परीक्षा होगी। पहले हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 18 छात्र-छात्राओं का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इसमें हाईस्कूल के सफल छात्र या छात्रा को 30 हजार और इंटरमीडिएट के सफल छात्र या छात्रा को 50 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस बार जनपद में आयोजित परीक्षा में 1826 प्रतिभागी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड आनलाइन जारी किए जा चुके हैं। पहले इस परीक्षा के लिए हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था लेकिन टीईटी परीक्षा में इस विद्यालय को भी केंद्र बना दिया गया है। इसके कारण अब परीक्षा केंद्र में बदलाव करते हुए अब लालगंज तहसील के शांति सुदामा स्मारक पीजी कालेज अमौड़ा, गोसाई की बाजार को बनाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे पहुंचेंगे शांति सुदामा स्मारक पीजी कालेज अमौड़ा
आजमगढ़। शांति सुदामा स्मारक पीजी कालेज अमौड़ा की जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 30 किमी है। यहां पहुंचने के लिए आजमगढ़ से गोसाई की बाजार पहुंचना होगा। गोसाई की बाजार स्थित शंकरजी मूर्ति के पास से ही पूरब की ओर से रास्ता निकलता है जो विद्यालय की ओर जाता है। यहां पर विद्यालय का बोर्ड भी लगा है। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग से इस महाविद्यालय की दूरी लगभग डेेढ़ किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed