{"_id":"5acd03974f1c1b1b3d8b4685","slug":"61523385239-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य शुरू होने पर तत्कालीन जिलाधिकारी का आदेश स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य शुरू होने पर तत्कालीन जिलाधिकारी का आदेश स्थगित
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तत्कालीन जिलाधिकारी सीबी सिंह ने फूलपुर और निजामाबाद तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते फूलपुर तहसील के मुकदमों की फाइल को मार्टीनगंज और निजामाबाद की फाइल को सदर तहसील में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था। लेकिन अधिवक्ताओं की मांग पूरी हो गई और दोनों तहसीलों के एसडीएम का स्थानांतरण हो गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कार्य शुरू कर दिया जिसके कारण तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश को स्थगित कर दिया गया है।
फूलपुर और निजामाबाद तहसील में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के हड़ताल चल रही थी। जिसे देखते हुुए तत्कालीन डीएम सीबी सिंह ने दोनों तहसीलों के मुकदमों की फाइल को दूसरी तहसीलों में स्थानांतरित कर सुनवाई का आदेश जारी किया था। अब एसडीएम के स्थानांतरण के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है। इस पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने तत्कालीन डीएम के आदेश को स्थगित कर दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता ने बताया कि जब इन तहसीलों में मुकदमों की सुनवाई का कार्य शुरू हो गया तो फाइलों के स्थानांतरण का कोई सवाल ही नहीं रह गया। इसलिए जिलाधिकारी ने पुराने आदेश को स्थगित कर दिया।