{"_id":"59b434104f1c1be47f8b5929","slug":"61504982032-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से दो अक्टूबर तक मनेगा स्वच्छता की सेवा पखवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से दो अक्टूबर तक मनेगा स्वच्छता की सेवा पखवारा
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार परमेश्वर अय्यर ने शनिवार को एनआईसी परिसर में अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की सेवा पखवारा मनाने का निर्देश दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के साथ मुख्य सचिव उप्र सरकार, अपर मुख्य सचिव भी मौजूद थे। अय्यर ने कहा पखवारे में सभी गांवों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को शामिल किया जाएगा। सभी गांवों में सभी विभागों के सहयोग से इसका आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता ग्राही, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम आदि के सहयोग से गांवों में रैली और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा गांवों को दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ करने का कार्य भी किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सभागार में 11 सितंबर को शाम छह बजे से शिक्षा, स्वास्थ्य सहित खंड विकास अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि राज्य वित्त और 14वें वित्त के तहत होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ पूरे जनपद में ब्लाक स्तर पर 14 सितंबर को एक साथ होना था। अब इसका शुभारंभ 15 सितंबर को एक साथ किया जाएगा।