फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मृतक बच्चों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

मृतक बच्चों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़। छात्र सेना ने सोमवार को अंबेडकर पार्क में गोरखपुर के अस्पताल में लगातार हो रही बच्चों की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया और बच्चों के परिजनों को बीस-बीस लाख मुआवजा दिए जाने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

छात्र सेना प्रमुख राजनरायन यादव ने कहा कि गोरखरपुर के बीआरडी में बच्चों की लगातार हो रही मौत पर मुख्यमंत्री के आ रहे अनाप-शनाप बयान काफी दुखद है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लचर हो चुका है। कानून व्यवस्था तो दिन-प्रति दिन बिगड़ती ही जा रही है। महिलाओं, छात्राओं के साथ लगातार हो रही छेडख़ानी, बलात्कार की घटना में बढ़ोत्तरी हो रही है। जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम है। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य विभाग के प्रति कड़ा कदम उठाए जाने की मांग की है। विशाल राजभर और चंद्र विजय ने कहा कि सरकार का रवैया अगर इसी तरह रहा तो छात्र सेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर विशाल चंद्र यादव, आकाश सिन्हा, बलवंज, सोनू कुमार, बृजेश, अखिलेश कुमार धर्मेद्र राजभर, सुजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed