फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6.10 crore rupees will be spent to improve the power system

Azamgarh News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 6.10 करोड़ से कराए जाएंगे कार्य

Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
6.10 crore rupees will be spent to improve the power system
आजमगढ़। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति को विभाग ने व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत जर्जर तारों, केबलों, रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) अन्य उपकरणों को बदलने सहित 194 कार्य कराए जाएंगे। इन पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्युत वितरण के लिए जिले में छह डिवीजन शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज बनाए गए हैं। इन डिवीजनों के अंतर्गत 79 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है, लेकिन कई स्थानों पर वर्षों पुराने तार और केबल जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति में समस्या होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ उपकेंद्रों पर लगे उपकरण भी पुराने हो चुके हैं, जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने बिजनेस प्लान में 194 कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था। उर्जा निगम की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसमें जर्जर तारों और केबलों को बदलने के साथ-साथ वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर), लाइटनिंग अरेस्टर (एलए), अर्थिंग, टेलनेस यूनिट और एलटी एसीबी (लो टेंशन एयर सर्किट ब्रेकर) जैसे उपकरणों को स्थापित करने या बदलने का काम होगा। इससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और फाल्ट की घटनाएं कम होंगी। जर्जर तारों और पुराने उपकरणों के कारण होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यों की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही सभी वितरण खंडों में कार्य शुरू कराए जाएंगे। यह कार्य हो जाने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। घनश्याम, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed