फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6009 ETPB votes were sent, 1872 returned

Azamgarh News: भेजे गए थे 6009 ईटीपीबी मत, 1872 आए वापस

Sun, 02 Jun 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
6009 ETPB votes were sent, 1872 returned
आजमगढ़। जनपद के बहुत से मतदाता सेना में रहकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से ईटीपीबी मत भेजे गए थे, जो अब वापस आने लगे हैं। चार जून को सुबह आठ बजे से पहले जो मत आ जाएंगे, उन्हें मतगणना में शामिल किया जाएगा। जिले की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 37 लाख सात हजार 47 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 50 हजार 715 और महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 56 हजार 264 है। इसके अलावा 68 अन्य मतदाता भी हैं। इन मतदाताओं में 6009 सर्विस मतदाता हैं। इन मतदाताओं को ईटीबीपी के जरिए मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया था। मतदान के बाद यह मतपत्र अब वापस आने लगे हैं। जिले में अब तक 1872 मतपत्र मतदान के बाद आ चुके हैं। जिसमें आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 1161 और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में 711 ईटीपीबी मत शामिल हैं। सर्विस मतदाताओं के द्वारा किए गए मतदान के बाद जो ईटीपीबी मत आ रहे हैं उन्होंने चार जून की सुबह आठ बजे मतगणना में शामिल किया जाएगा। इसके पहले तक जनपद पहुंचने वाले मत ही मतगणना में शामिल हो सकेंगे। इकसे बाद आने वाले मतों को मतगणना में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed