{"_id":"5e4045d28ebc3ee5e730d661","slug":"6-60-billion-district-plan-will-be-approved-in-meeting-azamgarh-news-vns5098286109","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.60 अरब के जिला योजना पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.60 अरब के जिला योजना पर आज लगेगी मुहर
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। इसकी तयारी पूरी कर ली गई है। शासन की ओर से इस बार जिला योजना के लिए 6.60 अरब की सीमा निर्धारित की गई है। इस दायरे में सभी विभागों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सोमवार को जिला योजना समिति की मुहर लगने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से बजट जारी किया जाएगा।
शासन की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए जिला योजना तैयार करने के निर्देश पिछले दिनों दिए गए थे। निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस बार शासन की ओर से परिव्यय की सीमा लगभग 6 अरब 60 करोड़ 65 लाख रखी गई है। इसके सापेक्ष सभी विभागों से प्रस्तावित कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था। विभागों की ओर से उपलब्ध कराया गया प्रस्ताव सीमा से थोड़ा अधिक था। ऐसे में निरर्थक प्रस्तावों को काट कर इसे परिव्यय के लक्ष्य के अनुरूप किया गया है। सोमवार को दोपहर 3.30 बजे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक होगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। समिति की मंजूरी के बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन से बजट की व्यवस्था होगी।