फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   57.50 percent polling amid sporadic incidents

Azamgarh News: छिटपुट घटनाओं के बीच 57.50 फीसदी मतदान

Thu, 11 May 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
57.50 percent polling amid sporadic incidents
जिले के तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों वाले जनपद में छिटपुट घटनाओं के बीच कुल 57.50 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार वोट प्रतिशत कम रहा। वहीं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आईजी अखिलेश कुमार, मंडलायुक्त मनीष चौहान, डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने जिन क्षेत्रों में छिटपुट घटनाएं हईं वहां पर पहुंचकर जानकारी ली और मातहतो को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में तीन नगर पालिका आजमगढ़, मुबारकपुर और बिलरियागंज है। वहीं 13 नगर पंचायत हैं। जिसमे निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, सरायमीर, मेंहनगर, कटघर-लालगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, अतरौलिया, जहानागंज और बूढ़नपुर शामिल है। जिले के कुल तीन नगर पालिका और 13 निकायों में अध्यक्ष व 236 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 160 मतदान केंद्र व 532 बूथ बनाए गए थे। जिनमें बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई। हालांकि, शुरुआत में मतदान का प्रतिशत कम रहा, लेकिन चढ़ते सूरज के साथ वोट प्रतिशत बढ़ता गया। दोपहर तीन बजे तक पूरे जिले में 42.98 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच शहर के वेस्ली इंटर कालेज के पास एक निर्दल प्रत्याशी के समर्थक व भाजपा के प्रत्याशी के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। वहीं नगर पंचायत महराजगंज में भी सपा और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed