फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जांच टीम से हटाए गए ईओ और पीओ डूडा

जांच टीम से हटाए गए ईओ और पीओ डूडा

Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जांच टीम से हटाए गए ईओ और पीओ डूडा

विज्ञापन

आजमगढ़। महाराजगंज नगर पंचायत में विकाय कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग और अपात्रों का नाम प्रधानमंत्री योजना शहरी में शामिल कराने के मामले की जांच टीम से स्थानीय ईओ और पीओ डूडा को बाहर कर दिया गया है। अब एसडीएम सगड़ी और सहायक अभियंता लोनिवि प्रकरण की जांच करेंगे। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

स्थानीय सभासदों ने महराजगंज नगर पंचायत के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन पर विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। कहा था कि मानक की घोर उपेक्षा कर मनमाने ढंग से कार्य कराया गया है। इसके साथ ही दबाव बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्रों का नाम शामिल कराने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायत नगर विकास मंत्री से की गई थी। मंत्री के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम सगड़ी, सहायक अभियंता लोनिवि, ईओ और पीओ डूडा की टीम बनाई गई थी। इस बीच सभासदों ने फिर शिकायत की कि जांच टीम से ईओ और पीओ डूडा को अलग रखा जाए क्योंकि सरकारी धन का दुरुपयोग इनकी मिलीभगत से हुआ है। एसडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय नरेंद्र सिंह ने जांच टीम से स्थानीय ईओ और पीओ डूडा को बाहर कर दिया गया है। अब एसडीएम सगड़ी और सहायक अभियंता लोनिवि राघवेंद्र सिंह प्रकरण की जांच करेंगे। 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। ईओ और पीओ डूडा का वांछित अभिलेख जांच टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन











जांच टीम से हटाए गए ईओ और पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed