{"_id":"5bdf41bebdec22697300bbda","slug":"51541358014-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ ने लखनऊ को हरा खिताब पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ ने लखनऊ को हरा खिताब पर कब्जा जमाया
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मेरठ मंडल ने लखनऊ को 64-56 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्टेडियम में राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता कराई जा रही थी। प्रतियोगिता में 16 मंडलों के कुल 192 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में मेरठ मंडल में कड़े मुकाबले में लखनऊ को 64-56 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक ने बुके देकर अतिथि का स्वागत किया। मुद्रिका पाठक ने तकनीकि सहयोग के लिए सभी निर्णायक और रेफरी का आभार जताया। इस मौके पर रेफरी वेद प्रकाश दुबे, डीके वर्मा, स्कंद राय, दिलीप निषाद, नुरूद्दीन, सोनेंद्र, कमर, मुकेश, गगन, जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन