{"_id":"5ac126174f1c1bb5618b4da9","slug":"51522607639-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला दिवस मना, निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला दिवस मना, निकाला मशाल जुलूस
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने रविवार को डा.अंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया और एक अप्रैल को काला दिवस के रुप में मनाया। सभा के बाद नई पेंशन योजना के विरोध में पार्क से मशाल जुलूस निकाला गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को तत्कालीन सरकार द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों की परंपरागत पेंशन व्यवस्था पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था का झुनझुना पकड़ा दिया गया।जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में कत्तई नहीं है। महामंत्री नारायण सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के पेंशन विहीन शिक्षक और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महारैली सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बाध्य कर देगी। सभा की अध्यक्षता सीपी यादव ने संचालन डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया। मशाल जुलूस डा. अंबेडकर पार्क से होता रैदोपुर से कलेक्ट्री कचहरी आकर समामाप्त हुआ। मशाल जुलूस में बाबूराम, राकेश कुमार, हरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र मौर्य, सुरेश कुमार, मनोज राय, नवल किशोर, विजय कुमार यादव सहित अनेक लोग शामिल रहे।