{"_id":"5aa6c3734f1c1bc1758b51cf","slug":"51520878451-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए चार केंद्रों का हुआ निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए चार केंद्रों का हुआ निर्धारण
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से 17 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने की योजना बनाई है। इसके तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के छह विद्यालयों का नाम बोर्ड को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चयनित करने के लिए भेजा था। बोर्ड ने जिले में मात्र चार मूल्यांकन केंद्र को हरी झंडी दी। इसमें हाईस्कूल की कापियों के मूल्यांकन के लिए डीएवी इंटर कॉलेज और इंटर कॉलेज सठियांव को चुना है। वहीं इंटरमीडिएट के लिए शिब्ली इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल है।
डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बटाया कि बोर्ड का स्पष्ट आदेश है कि निर्धारित समय में ही बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाए। ऐसे में चयनित मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को कोई समस्या न हो और वे तेजी से मूल्यांकन का कार्य निपटा सके, इसके लिए सारे जरूरी इंतजाम केंद्रों पर कराये जा रहे है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के साथ ही तैयारियों पर विभाग स्वयं नजर रखे हुए है। अप्रैल माह के मध्य में ही परिणाम घोषित करने की बोर्ड की योजना है। ब्यूरो