{"_id":"5aa6c1984f1c1ba9758b5290","slug":"51520877976-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आयेगी छूट की योजना, जल्द करे बकाया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आयेगी छूट की योजना, जल्द करे बकाया भुगतान
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अस्पतालों को छोड़ कर जिस भी किसी बिजली उपभोक्ता का बकाया एक लाख अथवा उससे अधिक है वह तत्काल बिल जमा कर दे अन्यथा कभी भी बिजली विभाग की टीम पहुंच कर कनेक्शन काट देगा। प्रदेश सरकार के नये फरमान के बाद बिजली विभाग इन दिनो पूरी तरह से फार्म में है। तेजी से बकायेदारों से वसूली और न जमा करने पर बिजली काटने की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व की तरह इस बार छूट की कोई योजना शासन ने बकायेदारों के लिए नहीं शुरू की है।
बिजली विभाग बकाया वसूली के लिए हर वर्ष फरवरी-मार्च माह में छूट की योजना लाता था। जिसके तहत बड़े बकायेदारों को काफी राहत मिल जाती थी, लेकिन रेगुलर बिल जमा करने वालों को कोई फायदा नहीं मिलता था। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस साल छूट की योजना को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब बकायेदार बिजली उपभोक्ता को छूट का कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें बकाया की पूरी धनराशि जमा करनी होगी। सरकार ने बकायेदारों के लिए सिर्फ यही सुविधा दी है कि उन्हें छह किस्तों में बकाया का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही एक लाख और उससे अधिक के बकायेदार की बिजली 15 मार्च तक काट देने का भी सरकार ने निर्देश दिया है। जिले में सात हजार से अधिक 1 लाख से अधिक के बकायेदार है। जिसकी सूची विभाग ने तैयार करने के साथ ही बकाया वसूली और बिजली कटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से सिर्फ स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को ही मुक्त रखा गया है। अन्य सभी उपभोक्ता चाहे वह सरकारी हो अथवा गैर सरकारी सभी की बिजली 15 मार्च तक बकाया का भुगतान न करने की स्थिति में अवश्य काट दी जाएगी। शासन के सख्त फरमान को देखते हुए विभाग ने सभी बकायेदारों से बकाया का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया है।
0000000000000000000000000000000000
शासन के नये फरमान के तहत तीन दिनों से अभियान चल रहा है। पहले दिन शनिवार को एक लाख से अधिक के 70 बकायेदारों की बिजली काटी गई। वहीं रविवार को विभाग की टीम ने 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोल से उतरवा दिया। सोमवार को भी अभियान जारी रहा। विभाग द्वारा इस अभियान के तहत पूरे जिले में 23 टीम लगाई गई है। सोमवार को इन टीमों ने एक लाख से अधिक के 37 बकायेदारों की बिजली काटने की कार्रवाई की। जल्द बकाया का भुगतान कर दे अन्यथा की स्थिति में लाइट काट दी जाएगी।
विज्ञापन
चंद्रेश उपाध्याय, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।