फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   501 prisoners shifted from Ballia remain in barrack number six

भारी सुरक्षा के बीच जेल में शिफ्ट हुए 501 बंदी

Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
501 prisoners shifted from Ballia remain in barrack number six
जहानागंज। भारी बारिश के चलते बलिया जेल में पानी भर जाने से वहां निरुद्ध 501 बंदियों को सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया। सभी को बैरक नंबर छह में ठहराया गया है। यहां बलिया जेल के छह बंदी रक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बलिया जेल से आजमगढ़ जेल में शिफ्ट किए गए कुल 501 बंदियों में 53 बच्चे, 44 महिला और 403 पुरुष बंदी शामिल हैं। इन सभी बंदियों को सोमवार को पुलिस के विशेष वाहनों में भरकर आजमगढ़ लाया गया। इस दौरान बंदियों की सुरक्षा में आजमगढ़ और बलिया जिले की पुलिस तैनात रही। बंदियों के आने पर एसपी त्रिवेणी सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम का नेतृत्व किया। उनके साथ एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सिटी इलामारन, सीओ सदर मो. अकमल खां के अलावा शहर कोतवाल अनिल सिंह, एसओ सिधारी प्रशांत कुमार, जहानागंज राकेश सिंह, कंधरापुर शिवशंकर सिंह के अलावा भारी संख्या में क्यूआरटी टीम के जवान मौजूद रहे। बता दें कि आजमगढ़ जेल में कुल 1236 बंदियों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान समय में 13 सौ से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। इन बंदियों को संभालने के लिए जेल में कुल 73 का स्टाफ है जबकि 14 स्टाफ अब भी कम हैं। ऐसे में अचानक 501 बंदियों के बढ़ जाने से व्यवस्था संभालने में दिक्कतें होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए बलिया जेल के छह बंदी रक्षकों की यहां तैनाती कर दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि सभी बंदियों को हाता नंबर छह में ठहराया गया है। बलिया के छह बंदी रक्षकों के साथ व्यवस्था संभाली जा रही। अब तक कहीं कोई भी परेशानी नहीं नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed