फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   43 couples married in Chief Minister's mass marriage

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 43 जोड़े

Wed, 24 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
43 couples married in Chief Minister's mass marriage
रानी की सराय में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल और जोड़े। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में बुधवार को बैंडबाजे पर थिरकते लोग, शहनाई की मंगलध्वनि के बीच लोगों का उत्साह देखने लायक था। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन का। जिले भर से आए कुल 43 जोड़े इस दिन अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हुए। गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्रबुद्घजनों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि सरकार की यह योजना जन कल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर प्रकाश डाला। वहीं आजमगढ़ प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर द्वारा 43 जोड़ों को एक-एक सेट साड़ी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले गृह उपयोगी सामान जोड़ों को दिए। मुख्य अतिथियों ने नवदंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी, पूनम सिंह, अभिषेक पांडेय, संजय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार चौहान, मुक्तनाथ सिंह, आलोक मिश्रा, रामप्रवेश यादव व प्रशांत गोंड सहित तमाम अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed