फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोकतंत्र के महाउत्सव में मतदान कार्मिकों का इम्तिहान आज

लोकतंत्र के महाउत्सव में मतदान कार्मिकों का इम्तिहान आज

Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के महाउत्सव में मतदान कार्मिकों का इम्तिहान आज
आजमगढ़। जनपद में मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 3943 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों तक पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार को हो गई। पोलिंग पार्टियों के रवानगी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी चार स्थानों से हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत 12 मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को 3943 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से 2305 मतदान केंद्र और 3943 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक पैमाने पर गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत 953 बड़ी और 1278 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। सरकारी और जिले के वाहनों के अधिग्रहण के बाद जब गाड़ियां कम पड़ी तो प्रशासन द्वारा अगल-बगल के जनपदों से भी गाड़ियां मंगाई गई थी। जिन चार जगहों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई उनमें गोपालपुर, सगड़ी और अतरौलिया की पोलिंग पार्टियां नगर के आईटीआई मैदान से, सदर और मुबारकप़ुर की पोलिंग पार्टियां श्री दु्र्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर, मेंहनगर और लालगंज की पोलिंग पार्टियां महामृत्युंजय अस्पताल इटौरा, निजामाबाद, फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कृषि महाविद्यालय कोटवा से रवाना हुई। देर शाम तक अधिकारी पोलिंग पार्टियों के गंतव्य तक पहुंचने की सूचना लेते रहे। उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचने की सूचना मिलने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांसद ली।
विज्ञापन

रोजा रखने वाले कार्मिक दिखे परेशान
मतदान के लिए मुस्लिम समुदाय के कार्मिकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वर्तमान में मुस्लिम समुदाय का रोजा चल रहा है। जिसके कारण पूरे दिन बिना खाए पिए मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान रोजा रखने वाले मतदान कार्मिक भूख और प्यास से परेशान दिखे। तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने उनका हाल बेहाल कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार सभी पोलिंग पार्टियां बसों से हुई रवाना
मतदान कर्मियों को ट्रक से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक पैमाने पर बस की व्यवस्था की गई थी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा ट्रकों का भी अधिग्रहण किया गया था ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें लगाया जा सके। लेकिन इनकी जरूरत ही नहीं पड़ी। ऐसा जनपद में पहली बार हुआ है जब सभी पोलिंग पार्टियां बसों से रवाना हुई हैं।

1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर लगाए गए अतिरिक्त कार्मिक
निर्वाचन आयोग ने एक बूथ पर 1500 से अधिक मतदाता न रखने का निर्देश दिया गया है। जिसके अनुसार जहां भी 1500 से अधिक मतदाता था वहां पर अलग बूथ बनाया। साथ ही जहां हर पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक थे। वहीं 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक अतिरिक्त मतदान कार्मिक की तैनाती की गई है। ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed