फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गेहूं खरीद के लिए जिले में बढ़ाए गए 10 क्रय केंद्र

गेहूं खरीद के लिए जिले में बढ़ाए गए 10 क्रय केंद्र

Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए जिले में बढ़ाए गए 10 क्रय केंद्र
आजमगढ़। जनपद में गेहूं खरीद के लिए शासन की ओर से 64000 मीट्रिक टन गेहूूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा 61 क्रय केंद्र बनाए गए थे अब इनमें 10 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। अब जनपद में कुल क्रय केंद्रों की संख्या 71 हो गई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद को लेकर पहले 61 केंद्र बनाए गए था। इसके बाद भी किसानों द्वारा कई स्थानों पर क्रय केंद्रों के स्थापना की मांग की जा रही थी। किसानों की मांगों को देखते हुए जिले में 10 और क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति जिलाधिकारी द्वारा दी गई है। जिसके तहत अजमतगढ़ विकास खंड के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जमालुद्दीन पट्टी और भुवना बुजुर्ग, मार्टीनगंज विकास खंड के नरवे और बनगांव, तरवां विकास खंड के दरियापुर नेवादा, अहरौला विकास खंड के रेड़हा, रानी की सराय विकास खंड के निजामाबाद, बिलरियागंज विकास खंड के मंदुरी, लागंज विकास खंड के चेवार कंजहित और मेंहनगर विकास खंड के खजुरी मेंहनगर में पीसीएफ के क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही बिलरियागंज विकास खंड के क्रय केंद्र कृषक सेवा केंद्र मंझरिया का नाम बदलकर साधन सहकारी समिति लिमिटेड आखापुर मंझरिया कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को स्वीकृत क्रय केंद्रों पर समस्त आवश्यक व्यवस्था कर गेहूं क्रय शुरू कराने का निर्देेश दिया है। साथ ही मंडी सचिव को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र का संचालन करने के लिए तत्काल इलेक्ट्रानिक कांटा और नमी मापक यंत्र, पंख, छनना आदि की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed