{"_id":"5a5a46174f1c1ba83f8b4a22","slug":"41515865623-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। ब्लॉक क्षेत्र के सीरपट्टी गांव के ग्रामीणों ने राशन न मिलने से क्षुब्ध होकर शनिवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील व जिला प्रशासन पर शिकायत के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को भी पत्रक भेजा।
सीरपट्टी के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीणों को कई साल से राशन नहीं मिल रहा है। गांव का कोटा चंद्रकला गौड़ के पास है और वे राशन बांटने के बजाए कालाबाजारी कर रहीं हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विकास खंड अहरौला पर राशन वितरण कराये जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। ब्लाक पर ग्रामीणों को यह आश्वासन मिला कि शनिवार को राशन का वितरण होगा। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए थे। शनिवार को दिन भर ग्रामीण इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक राशन नहीं बंटा। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी शिकायत पत्रक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी प्रेषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ही कोटेदार के हौसले बुलंद है। इतना ही नहीं कोटेदार ब्लाक व तहसील प्रशासन की मिलीभगत से ही राशन की कालाबाजारी कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विजय पांडेय, धीरज पांडेय, पप्पू, प्रिंस, चंदन मिश्रा, विनोद शर्मा, केशव, सोनू, रामसमुझ, हरेंद्र, सतीश, चंद्रवती, इनरमा आदि मौजूद रहे।