{"_id":"5dcd92aa8ebc3e5504063b3a","slug":"392-pairs-tied-knot-azamgarh-news-vns4943654177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में हुई 392 जोड़ों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में हुई 392 जोड़ों की शादी
विज्ञापन
आईटीआई के मैदान में आयोजित सामुहिक विवाह में सिंदूर दान करते नव विवाहित जोड़।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को 392 जोड़े एक दूजे के हुए। जिला मुख्यालय पर आईटीआई मैदान में 171 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वहीं छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
आईटीआई मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की शुरूआत डीएम एनपी सिंह ने की। सभी जोड़ों का उनके धर्म व रीति-रिवाज के अनुरूप विवाह का कार्य संपन्न कराया गया। वहीं वधू के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 35 हजार रुपये भेजा जाएगा। इसके साथ ही 10-10 हजार रुपये का सामान दिया गया है और प्रति जोड़े पर छह हजार रुपये खाने-पीने की व्यवस्था के नाम पर सरकार ने उपलब्ध कराया है। सरकार से मिले धनराशि से दहेज के सामान देने के पश्चात जो धनराशि बची उससे सभी जोड़ों को एक-एक टीवी भी प्रदान किया गया। विवाह संपन्न होने के बाद डीएम ने सभी जोड़ों को मिठाई के साथ ही एक तुलसी का पौधा भी भेंट किया। उन्हें सुखमय जीवन का आशीर्वाद व बधाईयां दीं। इस अवसर पर उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद्र पाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह, ममता यादव, कामिनी सिंह, अन्नू सिंह, प्रीति उपाध्याय समेत सभी जोड़ों के अभिभावक मौजूद रहे।
एक वर्ष पूर्ण होने पर लगाये एक पौधा
डीएम ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन का एक वर्ष पूर्ण होने पर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन के नये पथ पर अग्रसर हो रहे हैं और हर वर्ष एक पौधा लगा कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
विज्ञापन
पांच ब्लाकों पर एक दूजे के हुए 221 जोड़
जिला मुख्यालय के साथ ही पांच ब्लाक मुख्यालयों पर भी वैवाहिक समारोह हुआ। सरायमीर संवाददाता के अनुसार मिर्जापुर ब्लाक पर कुल 37 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहा। मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव मौजूद रहे। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक परिसर में 39 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 36 जोड़ो की शादी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर ब्लाक परिसर में 42 जोड़ों की शादी संपन्न करायी गई। ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार कोयलसा ब्लाक में आयोजित समारोह में 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यहां मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। ठेकमा ब्लाक पर सर्वाधिक 72 जोड़ों की शादी संपन्न करायी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना रहे।

आईटीआई के मैदान में आयोजित सामुहिक विवाह में नव विवाहित जोड़।- फोटो : AZAMGARH