फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3736 students will participate in the entrance examination at six centres.

Azamgarh News: छह केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा में 3736 विद्यार्थी भाग लेंगे

Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
3736 students will participate in the entrance examination at six centres.
सगड़ी। जीयनपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026 में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर एक साथ होगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से कुल 3736 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध हैं, वहां से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रवेश सुबह 10 बजे से होगा। सवा ग्यारह बजे तक गेट बंद कर दिया जाएग। उन्होंने बताया कि महाराजगंज, सठियांव, बिलरियागंज, अजमतगढ़ ब्लाक के बच्चों की परीक्षा शिबली नेशनल इंटर कॉलेज में होगी। जबकि अतरौलिया, अहिरौला, मोहम्मदपुर, रानी की सराय के बच्चों की परीक्षा शिबली नेशनल पीजी कॉलेज में संपन्न कराई जाएगी। इसी प्रकार पल्हनी ग्रामीण, पवई, फूलपुर, मार्टीनगंज क्षेत्र की परीक्षा बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। वहीं मेंहनगर, तरवां, मिर्जापुर, पल्हना के बच्चों की परीक्षा हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में कराई जाएगी। जबकि लालगंज, तहबरपुर, कोयलसा, ठेकमा ब्लाक के बच्चों की परीक्षा जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल और आजमगढ़ शहर सहित हरैया, जहानागंज ब्लाॅक के बच्चों की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में होगी। प्राचार्य शशिकांत राय ने सभी अभिभावकों व बच्चों से समय से केंद्र पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed