{"_id":"6467443d0b75e50be204af33","slug":"35-cctv-cameras-installed-at-nine-intersections-of-the-city-monitoring-will-be-done-directly-from-the-police-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: नौ चौराहों-तिराहों पर लगे 35 CCTV कैमरे, अब पुलिस के चंगुल से नहीं बचेंगे शातिर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: नौ चौराहों-तिराहों पर लगे 35 CCTV कैमरे, अब पुलिस के चंगुल से नहीं बचेंगे शातिर बदमाश
Fri, 19 May 2023 04:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 19 May 2023 04:15 PM IST
सार
आजमगढ़ के चौराहों-तिराहों के सतत निगरानी के लिए शासन ने संवेदनशील व व्यवस्था चौराहों-तिराहों पर सीसी टीवी लगवाने का निर्देश दिया था। शासन के इस निर्देश के अनुपालन में जिले में भी नौ चौराहों-तिराहों पर कुल 35 सीसी टीवी कैमरा लगवाया गया है।
विज्ञापन
शहर के नौ चौराहों-तिराहों पर लगे 35 CCTV कैमरे, पुलिस कंट्रोल रूम से होगी सीधे निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के सभी व्यस्त व संवेदनशील चौराहो-तिराहों की निगरानी अब सीसी टीवी से होगी। शासन के निर्देश के बाद पुलिस महकमे ने शहर के नौ चौराहों-तिराहों पर कुल 35 सीसी टीवी कैमरे लगवाया है। जिसका कंट्रोल पुलिस लाइन स्थित यातायात पुलिस कार्यालय में स्थापित किया गया है। जहां से अब संबंधित चौराहों-तिराहों की सतत निगरानी की जाएगी। एसपी ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2023: बनारस के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, हज खर्च में 18,299 रुपये की होगी बचत, जानिए कैसे?
विज्ञापन
शहर के चौराहों-तिराहों के सतत निगरानी के लिए शासन ने संवेदनशील व व्यवस्था चौराहों-तिराहों पर सीसी टीवी लगवाने का निर्देश दिया था। शासन के इस निर्देश के अनुपालन में जिले में भी नौ चौराहों-तिराहों पर कुल 35 सीसी टीवी कैमरा लगवाया गया है। इन चौराहों-तिराहों में शामिल नरौली पर पांच, हाइडिल पर चार, बवाली मोड़ पर चार, चर्च चौराहा पर चार, अग्रसेन चौराहा पर चार, हाफिजपुर चौराहा पर चार, जुनैदगंज चौराहा पर चार, करतालपुर तिराहा पर तीन व एसपी आवास तिराहा पर तीन सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन
इन कैमरों का कांट्रोल रूम पुलिस लाइंस स्थित यातायात कार्यालय में स्थापित किया गया है। जो चौबीस घंटे कार्य रहेगा और इन चौराहों तिराहों पर होने वाले सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। शुक्रवार को एसपी अनुराग आर्य ने इस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। एसपी ने बताया कि चौराहों-तिराहों पर कंट्रोल रूम लग जाने से एक तो जाम के झाम से निजात मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ अपराधियों, लुटेरों, चेन स्नैचरों पर भी अंकुश लगाने में आसानी होगी। शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस भी इन कैमरों की ऑनलाइन मोबाइल पर निगरानी कर सकेगी।