{"_id":"683a01a30b3f4a35c0041039","slug":"334-patients-are-registered-in-ost-center-23-are-undergoing-treatment-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132266-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ओएसटी सेंटर में पंजीकृत हैं 334 मरीज, 23 करा रहे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ओएसटी सेंटर में पंजीकृत हैं 334 मरीज, 23 करा रहे उपचार
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में तंबाकू का सेवन बड़े पैमाने पर लोग करते हैं। इसका परिणाम है कि आए दिन किसी न किसी ने मुंह के कैंसर, कैंसर आदि से पीड़ित होनेे की जानकारी मिलती है। इसके बाद भी लोग तंबाकू का सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के ओएसटी सेंटर के नोडल डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि नशे की लत को छोड़ने के लिए ओएसटी में कुल 334 लोगों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन, उपचार के लिए 23 लोग ही आते हैं। अन्य लोगों ने पंजीकरण तो कराया लेकिन उपचार नहीं।
जिले के मंडलीय अस्पताल में कैंसर के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या कम है। ओएसटी सेंटर के नोडल डॉ. आरके कुशवाहा के अनुसार 1000 मरीजों में एक मरीज कैंसर के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि, अस्पताल में कैंसर के इलाज की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के कैंसर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
डॉ. कुशवाहा ने इस स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू और नशीले पदार्थों का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है। विशेष रूप से तंबाकू के सेवन से मुंह, जबड़ा और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर उन्होंने बताया कि गले और मुंह का कैंसर सबसे खतरनाक होता है, और इनका प्रमुख कारण तंबाकू है। मुंह में गांठ, मुंह का न खुलना जैसे लक्षण कैंसर की ओर इशारा करते हैं। मंडलीय जिला चिकित्सालय में अभी कैंसर के जांच की सुविधा नहीं है। लेकिन यहां आने वाले मरीजों की जांच के दौरान अगर लक्षण मिलते हैं तो उन्हें हायर सेंटर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
डॉ. कुशवाहा ने लोगों से अपील की कि अगर वे अपने परिवार और बच्चों से प्यार करते हैं, तो तंबाकू का सेवन तुरंत छोड़ दें।
00
युवाओं में स्मोकिंग बना फैशन
डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि तंबाकू और स्मोकिंग का चलन युवाओं में फैशन बन गया है, जो बेहद नुकसानदायक है। न केवल पुरुष, बल्कि महिलाएं भी अब खुलकर धूम्रपान कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, धूम्रपान से फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है और महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के साथ-साथ समय से पहले मेनोपॉज का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू का किसी भी रूप में उपयोग भविष्य में जानलेवा साबित हो सकता है।