{"_id":"5c699da8bdec22105574f3ba","slug":"31550425512-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक सभाओं का आयोजन कर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक सभाओं का आयोजन कर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलवामा में सैनिकों पर हुए कायराना हमले को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के चौथे दिन भी जगह-जगह लोगों द्वारा शोक सभाओं का आयोजन कर शहीद सैनिकों को नमन किया गया। साथ ही सरकार की मांग की गई कि वह कोई ठोस कदम उठाए ताकि फिर कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा सके।
अखिल भारतवर्षीय गोंड और प्रादेशिक खरवार महासभा की संयुक्त बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कन्हैया लाल गोंड की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। पंतजलि योग पीठ ने प्रांतीय प्रभारी आचार्य संजीव और आचार्य संजय के नेतृत्व में चौक स्थित बिहारी जी मंदिर में हवन.पूजन कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। हवन पूजन से बिहारी जी मंदिर से कैंडिल मार्च निकाला गया जो चौकए शंकर जी की मूर्ति,बड़ादेव होते हुए पुन: बिहारी जी के मंदिर पहुंचा। जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के लिए प्रार्थना की गई। सबने एक स्वर में इस घटना की भर्त्सना की और सरकार से ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं योग मंच की ओर से कुंवर सिंह उद्यान में देव विजय यादव के नेतृत्व में हवन-पूजन कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। लोगों ने इस घटना को निंदनीय और कायराना बताया। उन्होंने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार तंजीम इत्तिहाद मिल्लत इब्राहिमपुर के प्राधिकारियों और सदस्यों की बैठक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर बाजार में रविवार को हुई। जिसमें पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। सबने घटना की निंदा करते हुए सरकार से इसका माकूल जवाब देने की मांग की। ताकि दोबारा कोई इस तरह की कायराना हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। इसी क्रम में द मीडिएटर संस्था द्वारा अपने कार्यालय में शहीद सैनिकों केे श्रद्घा सुमन अर्पित किया गया। संस्था के संस्थापक/प्रबंधक संजय राही ने आतंकियों के इस कृत्य की निंदा की और सरकार से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सबने पाकिस्तान को सबक सिखाने की सरकार से मांग की। वहीं उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा भवरनाथ स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में लोगों ने पाकिस्तान के इस कायराना कृत्य की निंदा की। पीस पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद आसिफ खान की अध्यक्षता में नरौली स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें पुलवामा में हुई घटना की निंदा की गई। उप्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ की बैठक अंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। सामाजिक संगठन अशोक सेवा संस्थान की बैठक कुंवर सिंह उद्यान में अध्यक्ष रामसुधार मौर्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्घांजलि दी गई। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की बैठक पार्टी कार्यालय में ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एक स्वर में घटना की निंदा करने के साथ शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई और सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से संगठन के महामंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के सिधारी हाईडिल चौराहा स्थित आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें घटना की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई।
- अंबुज राय