फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कविताओं से बिखेरे कई रंग

कविताओं से बिखेरे कई रंग

Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कविताओं से बिखेरे कई  रंग
बज्मे गुलशने अदब के तत्वाधान में शनिवार की रात मंगलबाजार में कवि गोष्ठी व मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने कविताओं की प्रस्तुति कर देर रात तक कई रंग बिखेरकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक रफीक फूलपुरी ने नाते पाक से किया।
विज्ञापन

कवि गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि जमील भादवी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उर्दू जुबान बहुत खूबसूरत है। इस जुबान में लिखी कविताएं लाजवाब होती हैं। मुशायरे की शुरुआत शायर मिसदाक आजमी ने अपनी रचना जब से हुआ हूँ आप की फ़ैजय़ाब कि अब किसी गुनाहों में लज्जत नहीं मिलती से किया। रफीक आजमी ने कभी मकान-घर कच्चे थे, मगर तब लोग कितने अच्छे थे, सुना कर खूब वाहवाही लूटी। तस्कीन आजमी ने वर्तमान हालात को अपने कविता के माध्यम से पेश किया। मैकस आजमी ने हिदुस्तान की आन बान शान पर आधारित नज्म पेश किया तो तालियों से हाल गूँज उठा। जमील आजमी ने माँ की ममता पर शेर पेश किया। अन्य शायरों में तस्कीन फुलपुरी, मुख्तार आजमी, सैयबा शेख, आफताब मुजाहिद, शबा नजऱी, गैवी जौनपुरी, मंसूर आजमी, जमील आजमी, तासिउद्दीन आजमी शामिल रहे। देर रात तक लोगों ने मुशायरे का आनंद उठाया। इस दौरान दीपक, दानिश, नैयर, सखवात, आफताब, विष्णु, अमरनाथ बरनवाल, रामआसरे वर्मा, संतोष, मनोज मोदनवाल समेत काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed