फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

Sun, 28 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण
सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, ज्योतिषियों के अनुसार इसका हर राशि पर असर पड़ता है। वर्ष 2018 का सबसे पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को लगेगा। यह ग्रहण पूरे देश में देखा जाएगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण शाम को 5.18 मिनट पर लगेगा, लेकिन सूतक सुबह 8.18 मिनट से लग जाएगा।
विज्ञापन

माघ शुक्ल पूर्णिमा बुधवार के दिन लगने वाला यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। चंद्रोदय के साथ शाम को 5.18 मिनट पर शुरू होकर यह ग्रहण रात्रि 8.41 मिनट पर समाप्त होगा। अठरही धाम के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिजाशंकर पाठक के अनुसार आठ बजे चंद्र ग्रहण का मध्य होगा। चंद्रग्रहण विश्व में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। ग्रहण के दौरान पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र, कर्क राशि और कर्क सिंह लग्न होगा। यह वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अधिक फलदायी रहेगा। इस ग्रहण से भारत में कहीं-कहीं आश्चर्यजनक परिवर्तन आएंगे। तूफान और आकाशीय उपद्रव से जन-धन के हानि से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
पंडित गिरिजाशंकर पाठक का कहना है कि इस दौरान धार्मिक व्रत, मंत्र और इष्ट देवता का ध्यान करें। गर्भवती महिलाएं इस दौरान साग और भांजी न काटें और सोएं नहीं। गाय के गोबर से अपने पेट को घेर दें ताकि बच्चा सुरक्षित रहे। सूतक लगने के बाद भोजन न करें। रात नौ बजे के बाद भोजन बनाकर ही उसे ग्रहण करें। ग्रहण के दौरान मेष राशि के लोग मसूर दाल, सिंदूर, सूखा नारियल, काला तिल और लाल फल कपड़े बांधकर दान करें। बृष और तुला राशि के लोग सफेद कपड़े में खोए की मिठाई, चीनी और चावल बांधकर दान करें। मिथुन राशि के लोग हरे कपड़े में खड़ी हरी मूंग, हरी मिठाई, हरी लौकी और हरा पेठा बांधकर दान करें। कर्क राशि के लोग सफेद कपड़े में चांदी का टुकड़ा, चावल, सफेद मिठाई और मिश्री बांधकर दान करें। सिंह राशि के लोग लाल कपड़े में लाल मिठाई, लाल शीशा और लाल फल बांधकर दान करें। कन्या राशि के लोग हरे कपड़े में खड़ी हरी मूंग, हरी मिठाई, हरी लौकी और हरा पेठा बांधकर दान करें। वृश्चिक राशि के लोग लाल कपड़े में काला तिल, मसूर दाल, सूखा नारियल, लालफल और सिंदूर बांधकर दान करें। धनु और मीन राशि के लोग पीले कपड़े में केसर, पीली मिठाई, सोना, पीला फल बांधकर दान करें। मकर और कुंभ राशि के लोग कपड़े में बांधकर काला उड़द काला फल, लौंग और चाय की पत्ती दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed