फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2827 migrant workers arrived Azamgarh from Ludhiana and Chandigarh

लुधियाना और चंडीगढ़ से आजमगढ़ पहुंचे 2827 प्रवासी श्रमिक

Mon, 18 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
2827 migrant workers arrived Azamgarh from Ludhiana and Chandigarh
सरायमीर रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से आए प्रवासी श्रमिक। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर कलर सिग्नलिंग का कार्य शुरू हो गया है। वहीं पड़ोसी जनपद आजमगढ़ आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अपने यहां लेने को तैयार नहीं है। इसके चलते श्रमिकों लेकर आने वाली स्पेशल ट्रेनों को सोमवार से सरायमीर स्टेशन पर ही रोका जा रहा है। यहां सभी की जांच कराने के पश्चात शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन कराया जा रहा है। सोमवार की शाम तक दो ट्रेन सरायमीर स्टेशन पर पहुंची थी जिससे लगभग 2827 श्रमिक पहुंचे थे। वहीं एक ट्रेन देर रात तक मुंबई के पनवले से पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

सरायमीर स्टेशन पर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन लुधियाना से सुबह 6.40 बजे पहुंची। इस ट्रेन से कुल 1333 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। एडीएम वित्त राजस्व गुरू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन से जिले के 1252 और 81 श्रमिक अन्य जनपदों के है। सभी की स्टेशन पर ही स्क्रीनिंग की गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 72 सदस्यी टीम लगाई हुआ था। दो शिफ्टों में यह टीम ड्यूटी करेगी। प्रवासी श्रमिकों की जांच के बाद उन्हें नाश्ता और खाना आदि उपलब्ध कराया गया और फिर रोडवेज के बसों से उनके तहसील मुख्यालयों पर बनाए गए शेल्टर रूम में भेज कर दो दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया। दूसरी ट्रेन चंडीगढ़ से दिन में डेढ़ बजे पहुंची। इस ट्रेन से भी लगभग 1494 सौ श्रमिक सरायमीर स्टेशन पर पहुंचे। इनकी की जांच की गई और जांच के बाद सभी को शेल्टर रूम पर भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया। एडीएम ने बताया कि एक ट्रेन देर रात साढ़े नौ बजे तक मुंबई से सरायमीर स्टेशन पर पहुंचेगी।

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से आए प्रवासी श्रमिक।

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से आए प्रवासी श्रमिक।- फोटो : AZAMGARH

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर आए प्रवासी श्रमिकों की जांच करती टीम।

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर आए प्रवासी श्रमिकों की जांच करती टीम।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed