फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   27,640 liter diesel stolen: Only those accused will investigate

27,640 लीटर डीजल चोरी: जिस पर लगे आरोप वही करेंगे जांच

Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
27,640 liter diesel stolen: Only those accused will investigate
आजमगढ़। परिवहन विभाग में रोडवेज के अधिकारियों की ओर से डीजल चोरी मामले ने फिर तूल पकड़ा है। खास बात तो ये है कि जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा था जिम्मेदार अधिकारी उसी को जांच कराने का निर्देश दिए हैं। जबकि विशेष सचिव ने किसी अन्य विभाग से मामले की जांच कर आख्या रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी मुताबिक कुछ महीने पहले आजमगढ़ रीजन के कई डिपो में 27,640 लीटर डीजल चोरी की शिकायत मिली थी। लेखा परीक्षा की जांच में डीजल चोरी का मामला पकड़े जाने के बाद से परिवहन निगम में हड़कंप मच गया। डा. आंबेडकर डिपो के संविदा चालक श्याम बहादुर सिंह सोनू ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि मामले की जांच में अधिकारियों ने हीलाहवाली करते हुए जांच को दबा दिया। इसके कारण उन्होंने विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन केपी सिंह से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए विशेष सचिव ने अन्य विभाग के किसी अधिकारी से जांच कराने के लिए परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक राजीव आनंद को निर्देश दिया था। इसके बाद भी मुख्य प्रधान प्रबंधक ने जांच को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक आजमगढ़ से संयुक्त रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरण की रिपोर्ट एवं कृत कार्रवाई से संयुक्त रूप से आख्या सहित जांच आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिस परिवहन निगम के अफसरों पर डीजल चोरी का आरेाप है, अब वही उन्हीं को इसके जांच की भी जिम्मेदारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed