फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25th June is a dark day in the democratic history of India.

25 जून भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन

Fri, 25 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
25th June is a dark day in the democratic history of India.
आजमगढ़। भाजपा की ओर से शुक्रवार को सिधारी स्थित सभागार में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह और वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कन्हैयालाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी रामाधीन सिंह का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व लोकतंत्र सेनानी रामाधीन सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल की घोषणा करवा दिया। 25 जून 1975 का वह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन है जिस दिन लोकतंत्र की हत्या कर और आपातकाल लगाकर समस्त विपक्ष को जेल में ठूस दिया गया था। 21 महिने की उस अवधि में स्वतंत्रता केवल जेल के भीतर थी। मैं उस समय केवल 21 वर्ष का था। हम जैसे तमाम युवा साथियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल में यातनाएं सही। यदि भविष्य में भी किसी सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया तो इस देश का युवा उसकी रक्षा के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेगा। हर वर्ष हम भाजपा के लोग 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने कहा कि आज के दिन को हम काला दिवस के रूप में मनाते हैं और आज के दिन भाजपा के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह व वेबिनार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में 200 कार्यकर्ता व पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस कार्यक्रम में लोगों के विचार को सुने। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी इंद्रपाल यादव, शेखराज यादव, हरिश्चंद्र राय, बालमुकुंद जायसवाल, गुलाब सिंह, प्रेम बिहारी राय, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद, सभानरायण राय, रामनयन सिंह, रामभवन यादव, डा. लालसा यादव, लालसा पांडेय, शोचन यादव, श्याम नारायण सिंह, लालधारी सिंह, जवाहर लाल सिंह, सूर्यनाथ सिंह, नागेंद्र सिंह, चंद्र विनोद सिंह, रामफेर, सुभाषचंद्र गुप्ता, कपिल देव गुप्त, इंद्रासन सिंह कृष्ण मुरारी पांडेय, निखिल राम, रसवंत सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed