फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   251 crore due from electricity department

बिजली विभाग का 251 करोड़ बकाया

Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
251 crore due from electricity department
आजमगढ़। जिले का बिजली विभाग 251 करोड़ रुपये के बकाये में चल रहा है। उपभोक्ताओं पर यह बकाया है और बिजली विभाग लगातार अभियान चलाने व कैंप आदि लगाने के बाद भी इस बकाये को कम नहीं कर पा रहा है। विभाग द्वारा संचालित आसान किस्त योजना भी बकाया भुगतान को कम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बिजली वितरण को लेकर दो सर्किल व छह खंड है। सर्किल एक में वितरण खंड एक, दो और तीन आता है। तो वहीं सर्किल दो में वितरण खंड चार, पांच व छह आता है। सभी छह खंडों के उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का कुल 251.19 करोड़ का बकाया है। इस बड़े बकाये में आम उपभोक्तओं के साथ ही तमाम सरकारी कार्यालय भी शामिल है। सर्वाधिक व बड़े बकाये की बात की जाये तो वह सरकारी विभागों पर ही है। वर्तमान में बकाया वसूली को लेकर चल रही आसान किस्त योजना भी जिले में सफल होती नजर नहीं आ रही है। 31 दिसंबर को योजना के तहत पंजीकरण का अंतिम दिन है। पंजीकरण के लिए मात्र तीन दिन बचे है और 10 प्रतिशत से कम बकायेदार उपभोक्ताओं ने योजना के तहत बकाया जमा करने को लेकर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले में है कुल 202127 बकायेदार उपभोक्ता
आजमगढ़। बकायेदार उपभोक्ताओं की बात की जाये तो इनकी कुल संख्या 202127 है। सर्वाधिक बकायेदार खंड तीन में है। यहां बकायेदारों की कुल संख्या 60591 है। वहीं दूसरे नंबर पर खंड चार रहा, जहां 54238 बकायेदार है। सबसे कम बकायेदारों की बात की जाये तो खंड एक में है। यहां 9198 बकायेदार है। अन्य खंडों की बात की जाये तो खंड दो में 32315, खंड पांच में 20459 व खंड छह में 25325 बकायेदार उपभोक्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवार बकाया धनराशि का आंकड़ा
खंड- बकाया
एक- 13.01 करोड़
दो- 42.59 करोड़
तीन- 69.91 करोड़
चार- 69.79 करोड़
पांच- 27.00 करोड़
छह- 28.89 करोड़
00000000000000
बकायेदार उपभोक्तओं के लिए अब अंतिम मौका चल रहा है। जो भी उपभोक्ता 31 दिसंबर तक आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण करा लेगा, उसी की लाइन नहीं काटी जायेगी। अन्य बकायेदारों की लाइन काटने की कवायद 31 दिसंबर के बाद शुरू कर दी जायेगी। अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed