फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 thousand prizes Gokash injured in police encounter

आजमगढ़: जंगल में गिरोह के साथ गोकशी कर रहा 25 हजार का इनामिया अपराधी, मुठभेड़ में हुआ घायल

Fri, 04 Sep 2020 12:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prizes Gokash injured in police encounter
गोकश का इलाज कर रहे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर पुलिस के हाथ शुक्रवार की भोर में उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई जब 25 हजार का इनामिया पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया। हालांकि उसका एक साथ भाग निकलने में सफल हुआ। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस के साथ ही काटने के लिए रखे गोवंश को भी बरामद किया।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे मुबारकपुर थाना पुलिस को देवली जंगल में गोकशी की सूचना मिली। मुबारकपुर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गोकशी की तैयारी में दो गोकश जुटे हुए थे। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच एक की नजर पुलिस पर पड़ गई और उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी हमला किया। जिसमें शातिर गोकश दिलशाद पुत्र अजीज निवासी पूरा रानी थाना मुबारकपुर घायल हो गया। वहीं उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकलने में सफल् रहा। घायल होने के बाद पकड़े गए गोकशी के अभियुक्त दिलशाद पर गोकशी समेत अन्य संगीन अपराधों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। वह मुबारकपुर थाने का टॉप टेन अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में भी यह वांछित है। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने मौके से काटे जाने लिए रखी एक गोवंश के साथ ही तमंचा व कारतूस व गोकशी में प्रयोग होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए है। घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस देवली जंगल में गई थी। जहां कुछ गोकश एक गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गोकश व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर दिलशाद  घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुधीर सिंह, एसपी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed