फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 days have passed since the murder of Maurya couple, not disclosed

मौर्य दंपत्ति की हत्या को 25 दिन बीते, नहीं हुआ खुलासा

Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 days have passed since the murder of Maurya couple, not disclosed
अहरौला। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में 16 जून को पारा गांव निवासी मौर्य दंपती की निर्मम हत्या कर शव को अंबारी जनता इंटर कॉलेज के पास फेंक दिया गया था। हत्या के लगभग 25 दिन गुजरने के बाद ही पुलिस अभी तक मौर्य दंपती मर्डर मिस्ट्री का खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी अनुराग आर्य द्वारा चार टीमें बनाई गई हैं लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली हैं। यह मामला दो थाना क्षेत्रों का है फूलपुर कोतवाली के अंबारी क्षेत्र में हत्या कर मौर्य दंपती का शव फेंका गया था। वहीं अहरौला थाने में परिजनों द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 14 जून को मौर्या दंपती इंद्रपाल मौर्य अपनी पत्नी शकुंतला मौर्या को लेकर बाइक से दवा लेने के लिए जौनपुर जनपद के शाहगंज गए हुए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए उनके मोबाइल पर फोन लगाने लगे उनका फोन भी बंद है जा रहा था। इसी तरह से रात लगभग 8:47 बजे इंद्रपाल मौर्या की भतीजे से बात हुई और इंद्रपाल मौर्य के द्वारा इतना ही कहा गया बहुत मुसीबत में है और फोन कट गया। इसके बाद परिजन भी परेशान होकर इधर-उधर तलाश करने लगे। जब कहीं किसी तरह का सुराग नहीं लग सका तो परेशान परिजन देर रात में ही 14 जून को थाने पहुंचकर मामले की सूचना दिए। हालांकि मामला पुलिस ने न संज्ञान में लिया ना दर्ज किया और सारी रात सारे परिजन तलाश में लगे रहे। जब कहीं कोई पता नहीं चला तो 15 जून की सुबह कई दर्जन लोग रिश्तेदार और परिजन थाने पर पहुंचे और तत्कालीन थानाध्यक्ष को घटनाक्रम के बारे में बताया। लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष ने ना तो तहरीर ली ना ही मामले में गंभीरता दिखाई उल्टे परिजनों को डांट डपट कर हटा दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की कप्तान के निर्देश पर अहरौला थाने में मौर्य दंपती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन परिजनों का आरोप है कि ना तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया ना तो सक्रियता दिखाई। जिसका 16 जून को परिजन भारी संख्या में थाने पर पहुंचे थे। उन्हें थाने से भगा दिया गया। उसी के थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि अंबारी में दंपती की हत्या कर शव फेंका हुआ पाया गया है। घटना की गंभीरता को समझते हुए एसपी अनुराग आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दे मामले को शांत करवाया। परिजनों की शिकायत पर तत्कालीन थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी। इस मामले में परिजनों द्वारा एक महिला सहित दो पुरुषों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। मौर्य दंपती की हत्या के बाद 302 धारा बढ़ा दी गई। इस घटना को बीते लगभग 25 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed