फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25-25 thousand prize crooks arrested, involved in 50thousand loot

25-25 हजार के इनामियां दो लूटेरे गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
25-25 thousand prize crooks arrested, involved in 50thousand loot
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस ने रविवार को बाइकर्स गैंग के दो लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी। दोनो बदमाश 25-25 हजार के ईनामियां। पुलिस ने उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने पुलिस आफिस पर प्रेसवार्ता कर बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को लालगंज के व्यवसायी राजेश चौरसिया के डिलेवरी वैन से बाइक सवार बदमाशों ने वसूली का पचास हजार रुपये लूट लिया था। घटना के बाद से ही पुलिस लूटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को गंभीरपुर पुलिस गोशाई बाजार नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि 28 को हुई लूट में शामिल बदमाश बाइक से मेंहनगर की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोक दिया। दो बदमाश तो मौके का फायदा लेते हुए फरार हो गये लेकिन दो अन्य पकड़ लिये गये। पकड़े गये बदमाशों में जवाहिर मौर्या पुत्र धनई निवासी दहुली मेंहनगर व दुर्गेश ठठेरा पुत्र राजू निवासी कस्बा मेंहनगर शामिल है। पूछताछ में भागने वाले बदमाशों का नाम झब्बू पासी पुत्र रामकिरत व विनोद पासी पुत्र जवाहिर पासी बताया गया। पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट का 10 हजार रुपये, दो तमंचा व एक चोरी की बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed