फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 new leprosy patients discovered during the corona period, 40 cured

कोरोना काल में खोजे गए नए 24 कुष्ठ रोगी, ठीक हुए 40

Tue, 29 Jun 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
24 new leprosy patients discovered during the corona period, 40 cured
आजमगढ़। जिले में करीब 151 कुष्ठ मरीजों को विभाग की निगरानी में मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) की दवा दी जा रही है। वहीं अप्रैल 2021 से अब तक 40 मरीज कुष्ठ रोग ठीक किया जा चुका है। उक्त बातें सीएमओ डा. एके मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अप्रैल 2021 से जून 2021 तक नए 24 कुष्ठ रोगियों को पंजीकृत कर एमडीटी दी जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में जन जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। कोरोना काल में कुष्ठ रोगियों को विशेष सावधानी बरतने आवश्यकता है। ऐसे कुष्ठ रोगी जिनके घाव हैं, उन्हें अपने घाव को साफ करके उसे साफ विसंक्रमित कपड़े से ढक कर रखें। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. सीपी गुप्ता का कहना है कि कुष्ठ रोग साथ खाने उठने बैठने से नहीं फैलता है। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत रोग भी नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डा. सीपी गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ रोगी कोरोना से बचने के लिए घर पर रहकर अच्छी तरह से देखभाल करें। कुष्ठ रोगियों को पैर सही रखने के लिए एमसीआर चप्पल तथा हाथ-पैर की देखभाल के लिए सेफ्टी किट, काटन, पट्टी, बी कांप्लेक्स, कैल्शियम की गोलियां दी जा रही है। कुष्ठ की बीमारी हवा में मौजूद वैक्टीरिया के माध्यम से फैलती है। खांसने, छींकने से लेप्रै बैक्टीरिया हवा में मौजूद नमी के साथ सक्रिय कर खुद को विकसित कर लेता है और दूसरा व्यक्ति उस हवा में सांस लेकर नमी के उन कणों को अपने अंदर ले लेता है जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है। इसलिए सभी को जागरूक किया जा रहा है कि घर के आस-पास कोई व्यक्ति जिसकी आंखों से पानी आ रहा हो, हाथ पैर में छाले हो रहे हों, शरीर के कुछ हिस्से में गर्म ठंडे का अहसास नहीं हो रहा हो। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed