फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 adulteration penalty imposed on six lakh 90 thousand

24 मिलावटखोरों पर लगा छह लाख 90 हजार का अर्थदंड

Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
24 adulteration penalty imposed on six lakh 90 thousand
आजमगढ़। खाद्य विभाग की ओर से मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। ऐसे ही पूर्व में लिए गए 24 नमूनों की जांच के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर छह लाख 90 का अर्थदंड लगाया गया है। सभी को एक सप्ताह के अंदर अर्थदंड की धनराशि को जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अजय मोदनवाल पुराना चौक बिलरियागंज पर 24000 रुपये, रवि गुप्ता कंधरापुर बाजार 7000 रुपये और मेसर्स आरके फूड्स प्रोडक्ट रामपुर पीएससी रोड कानपुर पर 70000 रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं राजकुमार हसनपट्टी जीयनपुर पर 15000 रुपये, अनिल कुमार मोदनवाल पर 20000 रुपये, प्रमोद कुमार तिवारी कुरसह जीयनपुर पर 20000 रुपये, दयाशंकर मिश्र निवासी मंडनपुर नवोदय नगर जीयनपुर पर 24000 रुपये, श्रीचंद यादव निवासी गोविंदपुर बैरमपुर पर 15000 रुपये, संजय कुमार ठेकमा पर 15000 रुपये, मुन्ना शाहगढ़ सिधारी पर 40000 रुपये, मनीष कुमार बरनवाल ब्रह्मस्थान बैकुंठद्वार मंदिर के पीछे पर 110000 रुपये, सुशील कुमार जायसवाल मुकेरीगंज बिलरियागंज पर 7000 रुपये अर्थदंड लगाने के साथ ही खाद्य पदार्थ के निर्माता मेसर्स शांभवी फूड प्रोडक्टस ए-25 कस्तूरबा नगर सिगरा वाराणसी पर 100000 रुपये और संजय गुप्ता कंधरापुर पर 12000 रुपये, पीयूष तिवारी सुरहुरपुर मोहम्मदाबाद गोहना मऊ पर 24000 रुपये, जावेद नेवादा मुबारकपुर पर 8000 रुपये, अमन सोनकर पुराना गोला बाजार मुबारकपुर पर 10000 रुपये, मो. सरवर खिजिरपुर मुबारकपुर पर 10000 रुपये, मिठाई दुकानदार शाहिद जमाल पुरानी बस्ती मुबारपुर पर 24000 रुपये, फल-सब्जी विक्रेता सुभाष सोनकर पुराना गोला बाजार मुबारकपुर पर 10000 रुपये, किराना कारोबारी संतोष जायसवाल शाहगढ़ सिधारी पर 8000 रुपये और अरविंद पर 24000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी को एक सप्ताह में ट्रेजरी चालान के माध्यम से उक्त जुर्माने को जमा करने का आदेश दिया गया है। न जमा करने की दशा में भू राजस्व की भांति वसूली करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed