फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24,000 looted from a finance company employee

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 24 हजार की लूट

Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
24,000 looted from a finance company employee
रौनापार थाना क्षेत्र के हडौर के पुरा कोटियाके पास लूट के बाद घटना स्थल पर जानकरी लेते एसपी सिटी प? - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाने के महरौड़ का पूरा के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 24290 रुपये लूटकर फरार हो गए। वह लोगों से तगादा करने के लिए निकला हुआ था। दिन दहाड़े लूट की सूचना से हलाकान एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सगड़ी रामजन्म और एसओ रौनापार मौके पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गए। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

पीड़ित विश्वास राय पुत्र सुरेंद्र देवरिया जिले के गौरी बाजार के निवासी हैं। वह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड आफिसर के पद पर तैनात है। कंपनी की तरफ से जिन लोगों को रुपये दिए जाते हैं। बाद में विश्वास तगादा करके उनसे रुपये वसूलते हैं। मंगलवार को विश्वास राय अपनी बाइक से रौनापार थाने के सिंहीगढ़ और हैदराबाद के रहने वाले दो लोगों से 24290 रुपये वसूले। शेष अन्य लोगों से रुपये लेने जा रहे थे। जैसे ही वह रौनापार-कोटिया मुख्य मार्ग पर स्थित महरौड़ का पूरा के पास पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाश ने ओवरटेक कर तमंचा लहराते हुए बाइक रोकने का इशारा किया। विश्वास ने बाइक रोक दी और बदमाश उसके पास मौजूद रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुए लूट की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने तत्काल मौके पर एसपीसिटी पंकज पांडेय, सीओ सगड़ी रामजन्म और एसओ रौनापार दिनेश पाठक को मौके पर भेजा। पुलिस पीड़ित के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed