{"_id":"605639e58ebc3eda731b9ac7","slug":"22-seats-reserved-for-scheduled-and-22-backward-castes-azamgarh-news-vns5810150152","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सीटें अनुसूचित और 22 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सीटें अनुसूचित और 22 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार देर शाम जिला पंचायत की नई आरक्षण सूची जारी कर दी गई।अभी ये प्रस्तावित सूची है। इस पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम रूप सूची जारी होगी। इस सूची के जारी होते हीकई दावेदारों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। पहले जहां की सीट अनारक्षित थी वहां की आरक्षित हो गई और जहां आरक्षित थी वहां की अनारक्षित। कई जगह महिला और पुरुष सीट में बदलाव हुआ है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिंप सदस्यों के लिए जारी की गई आरक्षण सूची में 22 सीटें अनुसूचित जाति और 22 सीटें पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। 28 सीटें अनारक्षित हैं। इससे पहले तीन मार्च को जिला पंचायत सदस्य पद की 84 सीटों के प्रस्तावित आरक्षण का प्रकाशन किया गया था, जिस पर बाद नें हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। शनिवार को जारी हुई आरक्षण की जानकारी के लिए विकास भवन से लेकर विकास खंड मुख्यालयों तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। आरक्षण में महिलाओं के लिए 28 सीटें आरक्षित की गई है। इसमें आठ सीटें पिछड़ी जाति महिला, आठ सीटें अनुसूचित जाति महिला और 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। कुल 22 सीटें अनुसूचित जाति और 22 सीटें पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। जिन सीटों पर आरक्षण का बदलाव हुआ है वहां अब नये चेहरे दावेदारी के लिए तैयार हैं। कई सीटों पर ऐसा बदलाव हुआ है कि तैयारी करने वालों की नींद उड़ गई है।
जानिए कहां का क्या आरक्षण
कुल सीट -84
--अनुसूचित महिला: जयराजपुर, मदनापार, मधशिया, गोमाडीह, मेहनाजपुर, गौरा, रासेपुर और सरायमोहन।
--अनुसूचित जाति : इब्राहिमपुर, कैथी शंकरपुर, ददरा भगवानपुर, कम्हरिया, अराजी अमानी, सिधौना, बेरमा, तरवां, धरनीपुर-रानीपुर, गोपालपुर, जोलहापुर, लहुआंकला, बड़हलगंज और जिगरसंडी।
विज्ञापन
--पिछड़ी महिला:उसुरकुढ़वा, कोलबाजबहादुर, मकसुदिया, गौरा हरदो, पल्थी, देवगांव, आराजी देवारा करखिया, और बागबहार।
--पिछड़ी जाति: कनेरी, हरैया, रानीपुर रजमो, नंदना, मंजीरपट्टी, मुड़ियार, टहर किशुनदेवपुर, रुद्रपुर, भेदौरा, शम्साबाद, उचहुंवा, राजापुर, पवई और भादो।
--महिला: बैरीडीह, चांदपट्टी, राजापुर सिकरौरा, बरदह, फूलपुर, पटवध कौतुक, सुरहन, जगदीशपुर, धरवारा, मित्तूपुर पवई, फरिहां और रंगडीह।
--अनारक्षित: ठेकमा, मगरावां रायपुर, सराय सागर मालटारी, जाफरपुर, हैदराबाद, हाजीपुर, सेठवल, तेजापुर, आवंक, महुजा नेवादा, लेदौरा, अहरौला, छपरा सुल्तानपुर, बढ़या, बम्हौर, गंभीरवन, परशुरामपुर, कोटिला, नंदाव, बड़सरा खालसा, बछवल, भगतपुर, गजहड़ा, कप्तानगंज, महुला, समेदा, हाफिजपुर और चकसिकठी।