{"_id":"5c8be399bdec221429018d34","slug":"21552671641-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजई गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजई गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। विकास कार्यों में धांधली और गबन की शिकायक पर डीएम के निर्देश पर गठित जांच कमेटी शुक्रवार को फूलपुर ब्लाक के गांव सजई पहुंची। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने कई विकास कार्यों की जांच की। अभी कुछ की जांच बाकी रह गई है। जांच कमेटी में शामिल जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शेष कार्यों की जांच की जाएगी।
फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सजई (चक अमनाबाद) गांव के लालजीत राजभर ने प्रधान की ओर से कराए गए नाली, खड़ंजा, सोलर लाइट, मनरेगा, राज्य वित्त, 14वां वित्त आदि से हुए विकास कार्यों में घपले और गबन काी शिकायत डीएम से की थी। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम ने शुक्रवार को खड़ंजा, नाली, सोलर लाइट और प्रधानमंत्री आवास की जांच की। जन सूचना अधिकार से प्राप्त रिपोर्ट और स्टीमेट तथा एमबी में अंतर पाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, तहसीलदार फूलपुर अंबिका चौधरी और अवर अभियन्ता आरईएस विनय कुमार सिंह ने सेक्रेटरी अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तुत स्टीमेट और एमबी में अंतर पाया। चक अमनाबाद में तीन नाली की जांच की गई। इसमें कमियां पाई गईं। सजई प्राइमरी स्कूल पर प्रधानमंत्री आवास के मामले में पात्रों ने प्रधान द्वारा 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि शेष कार्यों की जांच की दूसरे दिन की जाएगी। प्रधान राम सिंगार चौरसिया, पूर्व प्रधान इंद्रराज यादव, सुशील विश्वकर्मा, हरिलाल चौरसिया, लालजीत आदि लोग रहे।