फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तहसील मुख्यालयों पर गरजे सपाई, साधा निशाना

तहसील मुख्यालयों पर गरजे सपाई, साधा निशाना

Sun, 28 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालयों पर गरजे सपाई, साधा निशाना
आजमगढ़। कानून व्यवस्था, किसान समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर धरने का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी, झूठा वादा करके सत्ता हासिल करने और समाज को बांटने आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सरकार ने जनता के हित में नहीं किया कोई काम: दुर्गा
सदर और मुबारकपुर विधानसभा का संयुक्त धरना मुख्यालय स्थित डा. अंबेडकर पार्क में हुआ। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जनता से झूठा वादा करके सत्ता में आई भाजपा अगड़े, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। जनता के हित में एक भी काम इस सरकार ने नहीं किया। ऐसी सरकार का जल्द से जल्द उखाड़ फेंके। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आए दिन आत्महत्या कर रहा है। उसकी फसल को सरकार खरीद नहीं पा रही है और किसानों का आलू सड़कों पर फेंका जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान, व्यापारी, गरीब सभी लोग सरकार के जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर रामदुलार राजभर, नंदकिशोर यादव, संतलाल विश्वकर्मा, शैलेंद्र यादव, विजय यादव, वेदप्रकाश यादव, एसके सत्येन, सुरेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रही सरकार: बलराम
अतरौलिय/बूढ़नपुर। तहसील में समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा की नीतियों के विरोध में धरना दिया गया। सपा राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। इनके द्वारा कोई भी कार्य किसान के हित में नहीं किया जा रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं जिस पर इनका कोई अंकुश नहीं है। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम सरकार में नहीं हैं तो क्या किसानों और गरीब जनता के लिए हमेशा लड़ते रहेगें। यह धरना यहीं नहीं समाप्त होगा जब तक हमारे किसान भाइयों को न्याय नहीं मिलता तब तक हम धरना जारी रखेंगे। धरने के बाद पूर्व मंत्री बलराम यादव द्वारा एसडीएम प्रकाश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. नरेंद्र नाथ यादव, महेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, चंद्रजीत यादव, संजय मिश्रा, जगदीश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सरकार के पास गिनाने को कुछ भी नहीं’
मार्टिनगंज/लालगंज/सगड़ी/मेंहनगर/मेजवां। तहसील के सामने सपा की ओर से सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बने 10 माह हो गए हैं लेकिन इस अवधि में गिनाने के लिए भाजपा सरकार के पास जनहित की एक भी योजना नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, तेज बहादुर यादव, महेंद्र यादव, रामचेत यादव, रामअचल यादव, मोहम्मद हाशिम, रामजीत यादव, विभूति सरोज आदि उपस्थित थे। लालगंज तहसील परिसर में पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में धरना दिया गया। बेचई सरोज ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान इनकी गलत नीतियों के कारण पूरी तरह मजबूर हो गया है। इस मौके पर शरद यादव, राजनरायन यादव, राजेश, नूर आलम, ताहिर, चंदन सिंह, राजेश सरोज, अमीर, रामपलट चौहान आदि उपस्थित थे। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में सगड़ी तहसील परिसर में धरना दिया गया। नफीस अहमद ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता का उत्पीड़न कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री वसीम अहमद, एमएलसी राकेश यादव, डा. हरिराम यादव, रामशब्द यादव, अभय नरायन पटेल आदि उपस्थित थे। मेंहनगर में क्षेत्रीय विधायक कल्पनाथ पासवान के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। धरने के बाद मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। इस मौके पर कमला प्रसाद यादव, डा. कैलाश यादव, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, आशिर्वाद यादव, राम अनुज सिंह आदि उपस्थित थे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि किसान बदहाल है, अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं तक नहीं हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, बृजलाल यादव, मोहम्मद राशिद, जंमेजय यादव, अजीत कुमार राव, विजय बहादुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed