{"_id":"59ad9d834f1c1bea278b5106","slug":"21504550275-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में 545","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में 545
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केन्द्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक बहुल जिले में शुरू की गई एमएसडीपी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 55 उप स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो राजकीय महिला महाविद्यालय, एक सदभाव मंडप और सात पाइप पेयजल परियोजनाएं 5458.77 लाख की लागत से प्रस्तावित है। समिति की ओर से इसका अनुमोदन किया गया है।
इसकी जानकारी जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रस्तावित कार्ययोजना 2017-18 के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जनपद 12वीं पंचवर्षीय योजना में इस योजना के तहत चयनित है। इसके लिए अल्पसंख्यक बहुल ब्लाक सठियांव, मिर्जापुर, मोहम्मदपुर तथा टाउन एरिया मुबाकरपुर को चयनित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में इस योजना के तहत पांच इंटर कालेज, एक एएनएम हेल्थ पोस्ट, वित्तीय वर्ष 2016-17 में तीन पाइप पेयजल परियोजनाएं, एक इंटर कालेज और 95 आंगनवाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं। सदभाव मंडप कोइलारी बुजुर्ग में बनाया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर पीडी डीडी शुक्ल, एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, मेंहनगर अशोक कुमार सिंह, संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह ने किया।