{"_id":"5a5260f44f1c1b41198b56cd","slug":"201515348212-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगी मन्नते, ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगी मन्नते, ग्रहण किया प्रसाद
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में रविवार को भी भक्तों का रेला उमड़ा रहा। वार्षिक शृंगार उत्सव के दूसरे दिन भी माता के भक्तों ने दर्शन पूजन कर मन्नते मांगी और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ा रहा।
दो दिवसीय शृंगार उत्सव के दूसरे दिन भी भोर से ही भक्तों का मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन भर भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्घि की कामना की। मंदिर समिति ने मां दक्षिण मुखी का भव्य शृंगार किया हुआ था। माता की आकर्षक प्रतिमा को देख कर लोगों का मन प्रफुल्लित हो जा रहा था। रविवार को महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा नजर आई। लोगों ने प्रसाद चढ़ाया और फिर छप्पन भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। रविवार का दिन होने के बाद भी मंदिर में आयोजित शृंगार उत्सव के चलते दिन भर भीड़-भाड़ नजर आई। मंदिर के बाहर मेले सा नजारा देखने को मिला। ठंड व गलन के बाद भी मंदिर में दिन भर भक्तों का रेला उमड़ा रहा।