फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 39 नहर बभनियांव गांव के पास टूट गई जबकि इसी नहर के निकली महुवारी माइनर देवापुर गांव के पास बुधवार की रात टूट गई। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। सुबह गांव के लोग सोकर उठे तो नहर और माइनर टूटने की जानकारी हुई। कड़ाके की ठंड में भी लोग फसल बचाने के लिए नहर बांधने पानी में उतर गए। प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भर भर कर लोग जब तक नहर बांद पाते तब तक काफी फसल डूब चुकी थी।
विज्ञापन

बभनियांव गांव मे नहर टूटने से गांव के किसान पप्पु चौहान, रामप्रसाद चौहान, सन्तोष चौहान, राजन चौहान, बंशधारी चौहान, सतई चौहान, धनंजय चौहान की सैकड़ो एकड़ गेहुं की फसल डूब गई। किसानों का आरोप है कि कभी नहर में पानी इतना कम आता है कि फसल की सिंचाई नहीं कर सकते लेकिन कभी पानी इतना अधिक छोड़ दिया जाता है कि नहर और माइनर की पटरी टूटने से फसल बर्बाद हो जाती है। देवापुर गांव में महुआरी माईनर के टूटने से देवापुर चौधरीपुर व सवैया गांव के किसानो की फसल पानी में डूब गई। लल्लन मौर्य, झगड़ू मौर्या, सोहन, मोहन मोर्य, राकेश कुमार, लालचन्द, तीर्थराज, गोली, बुद्धीराम, विनय यादव, शिव राम मौर्या, रामजतन मोर्या, फूलचन्द यादव, गोली यादव की पचास एकड़ से अधिक फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed