{"_id":"69ac79d628ebcf6f7e03af78","slug":"20000-rupees-were-extorted-in-the-name-of-getting-a-canadian-visa-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-146520-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर हड़पे थे 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर हड़पे थे 20 हजार रुपये
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के एक युवक से कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर साइबर ठगी कर ली गई थी। पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए गए। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि खोजापुर चकडीह निवासी देवेंद्र कुमार ने ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर खुद को वीजा उपलब्ध कराने वाला बताते हुए एक से दो माह में कनाडा का वीजा दिलाने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर युवक ने ऑनलाइन 20 हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर सिधारी थाना की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 20 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
चोरी हुई मोबाइल से 1.58 लाख का चोरों ने किया लेन-देन
अहरौला। थाना क्षेत्र में चोरी की मोबाइल से चोरों के 1.58 लाख रुपये लेन-देन करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पकड़ी गांव निवासी मानदत्त गौड ने थाने में तहरीर दी है। बताया है कि 17 फरवरी को उनकी मोबाइल कहीं चोरी हो गई थी। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने अहरौला थाने में मोबाइल के गुम होने की तहरीर दी। इस दौरान 17 से 21 फरवरी तक चोरों ने मोबाइल में फोन-पे और भीम एप से उसके खाते से 1.58 लाख रुपये की निकासी कर ली। उसका खाता यूको बैंक शाखा बडाला महाराष्ट्र में है। खाते में मात्र 17 हजार बचा था। दूसरा सिम निकलवाने पर मेसेज से पता चला कि खाते से 17 और 21 फरवरी के बीच चोरी हुई मोबाइल से रुपये निकाले गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने में साइबर क्राइम के लिए काउंटर बनाया गया है। प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद