{"_id":"5da752418ebc3e93ab3b93a7","slug":"20-cases-of-harassment-of-women-no-one-settled-azamgarh-news-vns4894583172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के 20 मामले, किसी का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के 20 मामले, किसी का निस्तारण नहीं
विज्ञापन
सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिला की समस्या सुनती उत्तर प्रदेश राज्य महि?
- फोटो : AZAMGARH
फोटो
महिला उत्पीड़न के 20 मामले, किसी का निस्तारण नहीं
--राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।
आवेदिका प्रियंका प्रजापति कस्बा फूलपुर ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी। ससुरालवालों की ओर से सताया जा रहा है। दहेज के लिए मुझे मारा-पीटा जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। छंगुरा देवी निवासी ग्राम जगदीशपुर ने बताया कि पड़ोसी ने जबरदस्ती मेरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। एसएचओ फूलपुर को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्यवाही कर अवगत कराएं। इंदु चौरसिया पत्नी स्व. राजेश चौरसिया निवासी तिग्गीपुर ने बताया कि मैं विधवा हूं। ब्लड कैंसर से पीड़ित हूं। सीएमओ से मिलकर महिला को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। शशि मौर्या ने इटौरा स्थिति जेल में महिला बन्दीगृह का भी निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, महिला थानाध्यक्ष ज्ञानु प्रिया, 181 सुगमकर्ती रंजना मिश्रा, कामिनी सिंह उपस्थित रहीं।