फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 bighas of crops submerged due to canal breaking

Azamgarh News: नहर टूटने से 20 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
20 bighas of crops submerged due to canal breaking
रानी की सराय। रानी की सराय ब्लाॅक क्षेत्र में नहर टूटने से किसानाें की फसल डूब गई है। किसानों की 20 बीघा फसल डूबने से नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाॅक क्षेत्र से शारदा सहायक खंड-32 नहर गुजरी है। किसानों का कहना है कि नहर में पानी छोड़े जाने से पूर्व इसकी सफाई में लापरवाही बरती गई है। इस कारण पानी छोड़ते ही जगह-जगह से नहर में रिसाव होने लगा। किसानों ने कुछ स्थानों पर नहर को बांध दिया, लेकिन कुछ स्थानों पर सफलता नहीं मिली। दो दिन पूर्व अल्लीपुर गांव में नहर का तटबंध कटने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसान लालमन यादव, संजय यादव, मनोज यादव, अरविंद यादव, सजनू यादव, मोहन यादव, श्याम लाल, सुनील, लल्लू आदि ने बताया कि गेहूं की अभी 10 दिन पहले बोआई हुई थी। कुछ गेहूं अभी जम रहे थे तो कुछ अभी मिट्टी के अंदर ही पड़े थे। यह यह बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने कहा कि मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed