फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जेल अधिकारियों कर्मियों पर गाज गिरनी तय

जेल अधिकारियों कर्मियों पर गाज गिरनी तय

Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जेल अधिकारियों  कर्मियों पर गाज गिरनी तय
बंदी रक्षक को गोली मारने के मामले में आरोपी को ढेर करने के बाद अब मामले में जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय हो गई है। मामले में ये पुष्ट हो चुका है कि जेल के अंदर धन उगाही कर मोबाइल और बैरक आदि एलाट करने का खेल चल रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज की ओर से आईजी जेल को भेजी गई है। इसमें सात से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हुई है। इसके अलावा एसपी की तरफ से भी कमजोरियों को उजागर करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी है। जेलर के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

18 अगस्त 2016 को जेल की 22 फुट ऊंची दिवारें फांदकर जेल से तीन हत्यारोपी और लूटेरे फरार हो गए। इस मामले में लापरवाही मिलने पर जेलर सहित कई बंदीरक्षक निलंबित कर दिए गए थे। जेल अधीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया। जेल में नया स्टाफ की तैनाती के बाद जेल की व्यवस्थाओं में सुधार की बजाय और बिगड़ गया है। जेल की खामियों को कई बार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है। जेल के भीतर बंदियों को बैरक दिलाने से लेकर भोजन आदि की सुविधा के लिए रिश्वत ली जाती है। वहीं 22 जनवरी की रात बंदी से मोबाइल छीनने वाले बंदीरक्षक को गोली मरवा दी गई।
विज्ञापन

हालांकि बंदी रक्षक अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज यादुवेंद्र शुक्ला जांच करने पहुं्चेे। जांच में पता चला कि बंदीरक्षक मानसिंह यादव जेल के भीतर मोबाइल चलाने के खिलाफ था। जबकि जेल के कुछ अधिकारी और बंदीरक्षक रिश्वत लेकर मोबाइल चलवाते हैं। इसी मिलीभगत का परिणाम रहा कि 23 और 24 जनवरी की रात एसपी के ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान 18 मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद हुआ था। डीआईजी ने इसके लिए सात से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
जेल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए जेल के सात से अधिक अधिकारी और कर्मचारी, बंदी रक्षक जिम्मेदार हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए आईजी जेल को रिपोर्ट भेज दी गई है। - यादुवेंद्र शुक्ला, डीआईजी जेल, गोरखपुर रेंज

000000
जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल के भीतर मोबाइल सहित अन्य सामाग्रियों का प्रवेश हो रहा है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जेल के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed