{"_id":"5a5262e44f1c1b18758b5005","slug":"191515348708-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजी जेसीबी दर्जनों गांव का हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजी जेसीबी दर्जनों गांव का हटाया अतिक्रमण
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव में रविवार को प्रशासन की जेसीबी गरजी। सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाया गया।
तहसील क्षेत्र में चिह्नित सरकारी जमीन पर हुए तिक्रमण को खाली कराने का निर्देश उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी की ओर से दिया गया था। तहसीलदार मनीष कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों और लेखपालों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दर्जन भर से अधिक गांवों में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटवाया। बनगांव में सरकारी जमीन पर बनाए गए सूअरबाड़ा को हटवाया गया। राजस्व निरीक्षक रामचरन की ओर से सिकरौर सहवरी में, राम सिंगार की ओर से पकड़वल, रणबहादुर की ओर से दुबारा, विजेंद्र सिंह की ओर से बिजौली, राजाराम पाल की ओर से तम्मरपुर, पसिका में अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी चलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।