फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकारी जमीन में बोई फसलों को न काटने का निर्देश

सरकारी जमीन में बोई फसलों को न काटने का निर्देश

Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन में बोई फसलों को न काटने का निर्देश
मार्टीनगंज। शासन के निर्देश पर तहसीलदार मार्टीनगंज ने तहसील के सभी ग्राम प्रधान और लेखपालों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी भूमि का सत्यापन कराएं। यदि कोई सरकारी जमीन पर फसल बोया है तो उसे काटने नहीं दिया जाए। रोक के बावजूद जिस गांव में सरकारी जमीन का फसल काट लिया गया तो संबंधित गांव के प्रधान और लेखपाल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार के इस निर्देश से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि फूलपुर, निजामाबाद और लालगंज तहसील क्षेत्र के गांव को अलग करके मार्टीनगंज नई तहसील का गठन किया गया है। इस तहसील में 300 से अधिक गांव शामिल है। नई तहसील होने की वजह से व्यवस्थाओं को धीरे-धीरे सुचारू रूप से किया जा रहा। जिला मुख्यालय से काफी दूरी होने की वजह से इस क्षेत्र में भू माफिया सक्रिय हैं। ऐसे में जिसे जहां मिला वहीं सरकारी जमीन पर कब्जा करके या तो फसल बो रहा। या फिर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके उसमें खेती कर रहा। शुक्रवार को तहसीलदार मार्टीनगंज पंडित शिवसागर दूबे ने तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमणों की पहचान करके उसे खाली कराएं। साथ ही जिस सरकारी जमीन पर फसल बोई गई है उस किसान को फसल न काटने की नोटिस जारी कर दें। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी यदि कोई फसल काट लेता है तो संबंधित लेखपाल और ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार के इस चेतावनीपूर्ण निर्देश से मातहत और लेखपालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed