फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौसम के बदले मिजाज से किसानों की धड़कनें बढ़ी

मौसम के बदले मिजाज से किसानों की धड़कनें बढ़ी

Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से किसानों की धड़कनें बढ़ी
सगड़ी। मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। रह-रह कर आसमान में छा रहे बादलों ने किसानों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। धान की फसल पककर खेतों में तैयार है। किसानों को चिंता सताने लगी है कि अगर बारिश हुई तो फसल को ज्यादा क्षति होगी। सारी मेहनत और कमाई पर पानी फिर सकता है। जिन किसानों ने आलू की बुवाई कर दी है उनको भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, बिलरियागंज, अजमतगढ़, अंजानशहीद, बागखालिस, सगड़ी, बोझिया, रामगढ़, मनिकाडीह, बाजार गोसाई, कंजरा मोड़, आंखीपुर, चांदपट्टी, भीमबर, बांसगांव, मुहम्मदपुर, पकवाइनार सहित पूरे क्षेत्र में धान की फसल पक कर तैयार है। किसान कटाई और पिटाई में लगे हुए हैं। वहीं, कई किसानों ने धान की फसल को काटकर खेतों में सूखाने के लिए फैला रखा है। अगर बारिश हुई तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। वहीं आलू की फसल भी सड़ जाएगी। क्षेत्र के किसान श्रीप्रकाश मौर्य, रामदरश सिंह, जयप्रकाश, दिनेश, सुनील आदि लोगों ने बताया कि आलू की बुवाई की है। बारिश होने पर भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed