फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्लाकों पर गरजीं आगनबाड़ी कार्यकत्रियां

ब्लाकों पर गरजीं आगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Mon, 13 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ब्लाकों पर गरजीं आगनबाड़ी कार्यकत्रियां
आजमगढ़। 13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कलमबंद हड़ताल जारी है। सोमवार को भी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि मांगे पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अहौराल ब्लाक अध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में कार्य का बहिष्कार जारी रहा। राज्यकर्मी का दर्जा देने सहित 13 मागों को लेकर धरना दिया गया। कहा कि चाहे सरकार हमें जेल में डाल दे, हमारा अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। अर्चना सिंह, सुषमा, कंचन सिंह, पुष्पा, अनीता, रीता, रत्ना सिंह, प्रेमशीला, गीता, नीलम सोनी, किरन आदि रहीं। पल्हना विकास खंड पर भी धरना प्रदर्शन हुआ। ब्लाक अध्यक्ष रंभा सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार कार्यकत्रियों के बारे में नहीं सोच रही है। पुष्पा सिंह, बाला सिंह, प्रेम बालिका सिंह, विभा सिंह, सुषमा, सुमन, सुनीता, प्रियंबदा, नीलम आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed